UPSC CSE Admit Card सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, यहां से सीधे लिंक से प्राप्त करें

UPSC CSE Admit Card द्वारा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर और पंजीकरण आईडी या रोल नंबर दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने यूपीएससी सीएसई 2023 के लिए आवेदन किया है, वे अपना प्रवेश पत्र ऑनलाइन मोड के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं।

जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही आप नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन आईडी या रोल नंबर डालना होगा

UPSC CSE Admit Card 2023: कैसे कर सकते हैं डाउनलोड

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा। ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड का लिंक दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना है. इसके बाद आपको भर्ती से संबंधित ई-एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा। अब आपको डाउनलोड एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको क्लिक हियर के लिंक पर क्लिक करना होगा जिससे एक नया पेज खुलेगा। इस पृष्ठ पर जानकारी

इसे ध्यान से पढ़ने के बाद उम्मीदवारों को Yes बटन पर क्लिक करना होगा। अब एक नए पेज पर आपको रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन आईडी पर क्लिक करना होगा। मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करें। आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा जिस पर क्लिक करके आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।

28 मई को आयोजित होगी परीक्षा

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 28 मई 2023 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करेंगे। उम्मीदवारों को बता दें कि यूपीएससी सीएसई 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी तक पूरी कर ली गई थी। इस भर्ती के जरिए कुल 1105 IAS, 150 IFS पदों पर भर्ती की जाएगी।

Important Links

Official WebsiteClick Here
More VacancyClick Here

अन्य पढ़ें

Leave a Comment